बॉलीवुड

KWK 8: Sridevi के प्यार में पागल हो गए थे करण जौहर, Janhvi Kapoor-Khusi Kapoor के सामने खोला ये पुराना राज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2024, 09:25 AM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को इस एपिसोड में फिल्ममेकर करण जौहर भी याद करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) नजर आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को इस एपिसोड में फिल्ममेकर करण जौहर भी याद करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के कॉफी विद करण 8 के एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है, इसका फुल एपिसोड आज रात 12 बजे डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा। प्रोमों में खुशी और जाह्नवी दोनों बहनों की जोड़ी काफी लाजवाब लग रही है। जाह्ववी कपूर इससे पहले भी 2 बार कॉफी विद करण में आ चुकी हैं।हालांकि खुशी कपूर का यह डेब्यू एपिसोड होने वाला है।

इस एपिसोड में जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर भी बात करने वाली हैं। हालांकि करण जौहर श्रीदेवी को लेकर अपने प्यार के बारे में बात करेंगे। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

श्रीदेवी के प्यार में पागल थे करण जौहर

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा, 'जब मैनें MR. इंडिया में श्रीदेवी को देखा, तो मैं देखता ही रह गया। जीतू सर से साथ उनकी कोई भी फिल्म मैंने मिस नहीं की है। फिर साल 1993 में पहली बार उनसे मेरी मुलाकात हुई। वह मेरे पिता के लिए फिल्म गुमराह में काम करने वाली थीं। मैं उनसे जाकर कहना चाहता था कि आप काफी सुंदर लग रही हैं।'

करण जौहर ने खुलासा किया एक समय पर वह श्रीदेवी के प्यार में खो गए थे और उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करना चाहते थे। यह सब सुनकर खुशी और जाह्नवी अपनी मां को याद करते नजर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article