Dunki Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान के लिए बीता साल 2023 काफी सक्सेसफुल रहा है। इस साल रिलीज हुईं उनकी तीनों फिल्में पठान, जवान और डंकी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई हैं। हालांकि दिसंबर में रिली हुई डंकी को बाकी दोनों फिल्मों जितना प्यार और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं मिल रहा है। इसकी वजह फिल्म की कहानी और शाहरुख की औसत एक्टिंग बताई जा रही है। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने अब 200 करोड़ क्लब में दमदार एंट्री मार ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी को बॉक्स ऑफिस पर औसत रिव्यू मिल रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह अब तक की सबसे हल्की राजकुमार हिरानी फिल्म है। इससे पहले डायरेक्टर 3 इडियट्स और मुन्ना भाई MBBS जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर डंकी की कमाई अब लगातार गिरती जा रही हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया इसके बाद अब फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
डंकी ने मारी 200 करोड़ क्लब में एंट्री
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब मूवी का टोटल कलेक्शन भी 200.62 करोड़ तक पहुंच गया है। दूसरे वीकेंड के बाद अचानक फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
