बॉलीवुड

KL Rahul and Athiya Shetty: पक्की हो गई केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी! वेंडिग आउटफिट भी किया सिलेक्ट..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 10:20 AM IST

KL Rahul and Athiya Shetty Marriage Date: क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की डेट और वेडिंग आउटफिट फिक्स हो गई है। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Image

KL Rahul and Athiya Shetty Marriage

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी करने वाले हैं अथिया शेट्टी और के एल राहुल।
  • अगले साल जनवरी में हो सकती है दोनों की शादी।
  • राहुल और अथिया ने वेडिंग आउटफिट भी तय कर ली है।

KL Rahul and Athiya Shetty Marriage: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बीते काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बीच पिछले एक साल से ही दोनों की शादी की खबर सुर्खियों में हैं। हालांकि अब दोनों की शादी की डेट और यहां तक की वेडिंग आउटफिट भी फिक्स हो गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल जनवरी में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस अथिया और राहुल की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं और जल्द से जल्द दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं।

पक्की हो गई राहुल और अथिया की शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी अक्सर एक साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं। फैंस भी राहुल और अथिया की शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं। न्यूज पोर्टल पिंकविला की एक रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल और अथिया ने शादी की डेट फिक्स कर ली है। दोनों जनवरी 2023 में जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों ही परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बात शादी की दो तो शॉपिंग भी काफी जरूरी है। पिंकविला के सोर्स के अनुसार, ‘के एल राहुल और आथिया शेट्टी ने अपनी शादी की आउटफिट भी सेलेक्ट कर ली है।’

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें

हालांकि राहुल और अथिया की शादी को लेकर पहले भी काफी खबरें सामने आती रही हैं, इसी साल जून के महीने में खबर सामने आई थी कि अगले तीन महीनों में दोनों शादी करने वाले हैं, जिस पर रिएक्ट करते हुए अथिया ने लिखा था, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे भी शादी में बुलाया जाएगा, जो कि 3 महीने बाद होने वाली है, लोल।

फिलहाल कपल की तरह से शादी की डेट को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है, उम्मीद यही जताई जा रही है कि यह दोनों भी एक सीक्रेट शादी करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article