बॉलीवुड

अथिया शेट्टी और के एल राहुल जल्द लेंगे सात फेरे, सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 01:10 PM IST

Kl Rahul - Athiya Shetty Wedding: के एल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने बड़ा अपडेट दिया है, जिसे जानेन के बाद फैंस बेहद खुश है।

Image

sunil shetty on kl rahul and athiya wedding (credit pic: instagram)

Kl Rahul - Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग थ्रिलर वेबसीरीज 'धारावी बैंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए एक्टर एक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान एक्टर से उनकी बेटी अथिया और के एल राहुल की शादी को लेकर सवाल पूछा गया? एक्टर ने जवाब दिया जल्दी ही होगी। अथिया और के एल राहुल पिछले कई समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों वेकेशन पर साथ में स्पॉट होते हैं, साथ ही क्रिकेट टूर पर साथ में जाते हैं। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। कपल ने अपने रिलेशनशिप को तड़प के लॉन्च पर ऑफिशियल किया था। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस इवेंट पर केएल राहुल, सुनील शेट्टी और आथिया के साथ नजर आए थे। इससे पहले भी सुनील शेट्टी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बात कर चुके हैं।

अथिया और केएल राहुल करेंगे जल्द शादी

इस साल की शुरुआत में सुनील शेट्टी ने कहा था कि जैसे ही बच्चे फैसला कर लेंगे। अभी राहुले के शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है। जैस ही ब्रेक मिलेगा तभी शादी होगी। ये एक दिन में तो होगी नहीं।

अथिया ने हाल ही में अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। के एल राहुल ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर प्यारा सा पोस्ट लिखा था। अथिया ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थी। वहीं, सुनील शेट्टी की वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी वेबसीरीज धारवी बैंक एमएक्स प्लेयर पर 19 नवंबर को रिलज हो चुकी है। इस सीरीज में सुनील के साथ विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक्टर हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article