बॉलीवुड

King: शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, कुछ ही दिनों में खत्म होगा पहला शेड्यूल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2025, 02:54 PM IST

King Shooting: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म किंग की शूटिंग को लेकर सामने आई नई खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Image

Shah Rukh Khan King Shooting

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म किंग में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। अब इन सब के बाद शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस अपडेट के सामने आने के बाद शाहरुख खान की इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों का दिल खुश हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ा नया अपडेट क्या आया है।

तेजी से हो रही 'किंग' की शूटिंग

शाहरुख खान फिल्म किंग की शूटिंग जोरों पर चल रही है और खबर है कि इसका पहला शेड्यूल 30 जून को पूरा हो जाएगा। ये फिल्म शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) बना रहे हैं। फिल्म किंग एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस पहले शेड्यूल में मुंबई के एक स्टूडियो में फाइट सीन शूट किया गया, जिसमें 200 स्टंटमैन और तीन इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्ट्स शामिल थे। यह सीन फिल्म का एक अहम हिस्सा है और शाहरुख का किरदार इसमें कई गुंडों से भिड़ते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म किंग में सुहाना और शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) भी नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान और सुहाना खान की लीड रोल वाली फिल्म किंग को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article