बॉलीवुड

रुक गई King की शूटिंग, बीच में ही अटका सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस?

King shooting stuck: शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग मूवी किंग की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स सुहाना खान के साथ मिडिल ईस्ट में एक एक्शन सीक्वेंस शूट करने की तैयारी में थे, जो कि अब अटक गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ईरान-अमेरिका लड़ाई की वजह से किंग के मेकर्स को सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस भारत शिफ्ट करना पड़ेगा।

Image

Image Source: Shah Rukh Khan

King shooting stuck: शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी पड़ी है क्योंकि इससे उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने किंग खान के साथ पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी। फिल्म किंग की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मेकर्स आखिर के कुछ सीन्स शूट करने के लिए कमर कस रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद, सुहाना खान, शाहरुख खान और अनिल कपूर के साथ एक बिग बजट एक्शन सीन शूट करने के लिए दुबई जाने वाले थे लेकिन अब उन्हें ये शेड्यूल कैंसिल करना पड़ेगा। ईरान-अमेरिका की लड़ाई की वजह से सिद्धार्थ आनंद अपनी टीम के साथ वहां नहीं जा रहे हैं। अगर दुबई में सबकुछ ठीक रहता तो 9 अप्रैल से किंग की टीम वहां शूटिंग शुरू करती लेकिन अब उन्हें ये प्लान कैंसिल करना पड़ा है। (इसे भी पढ़ें: एक्टर Prakash Raj की मां स्वर्णलता का हुआ निधन, 86 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा)

शाहरुख-सुहाना की किंग का दुबई शेड्यूल क्यों हुआ कैंसिल?

मिड-डे ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि शाहरुख खान फिल्म किंग का अगला एक्शन सीक्वेंस दुबई में शूट करने के लिए तैयार थे, जिसमें उनके साथ सुहाना खान और बॉलीवुड के झक्कास कपूर भी होते। मेकर्स ने इस एक्शन सीक्वेंस के लिए दुबई के रेगिस्तान को चुना था लेकिन वेस्ट एशिया में चल रही लड़ाई को देखते हुए मेकर्स ने इस शेड्यूल को कैंसिल कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान के दिल-दिमाग-जिगर पर हुआ वमसी पैडीपल्ली का कब्जा, अनाउंस की नई मूवी)

SRK

SRK

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, "किंग की टीम ने दुबई में शूटिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। शाहरुख खान 9 अप्रैल से एक हफ्ते के लिए काम भी शुरू करने वाले थे लेकिन अब शूटिंग टाल दी गई है। इस वक्त दुबई और वेस्ट एशिया में जैसे हालात बने हुए हैं उन्हें देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है।"

अब कहां होगी फिल्म किंग की शूटिंग

दुबई शेड्यूल टलने के बाद अब बड़ा सवाल ये बनता है कि आखिरकार किंग के मेकर्स एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कहां करेंगे? मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म किंग के मेकर्स ने मुंबई स्थित विले पार्ले स्टूडियो में दुबई की लोकेशन्स रिक्रिएट करने का फैसला लिया है। सिद्धार्थ आनंद ने एक्सपर्ट्स की निगरानी में सेट तैयार कराना भी शुरू कर दिया है।

SRK (1)

SRK (1)

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म किंग

शाहरुख खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान स्टारर फिल्म किंग को मेकर्स इस साल के अंत में लाने की सोच रहे हैं। पठान और जवान के सुपरहिट होने के बाद शाहरुख खान किंग जैसी बड़ी एक्शन एंटरटेनर ला रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद ने उठाई है। सिद्धार्थ आनंद मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म किंग के साथ सिद्धार्थ-शाहरुख दोबारा इतिहास रचेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article