बॉलीवुड

एक्टर Prakash Raj की मां स्वर्णलता का हुआ निधन, 86 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies: बॉलीवुड और साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रकाश राज की मां स्वर्णलता का निधन हो गया है। प्रकाश राज की मां ने 86 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Prakash Raj Mother Suvarnalatha Dies: बॉलीवुड और साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रकाश राज की मां स्वर्णलता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रकाश राज की मां स्वर्ण लता ने 86 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार बैंगलुरू में होगा। प्रकाश राज की मां स्वर्णलता लंबे वक्त से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रही थीं। 29 मार्च को उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। बता दें कि प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए एक बार बताया था कि वह ब्रेन सिस्ट जैसी परेशानी से जूझ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश राज (Prakash Raj) की मां स्वर्णलता को उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानी थी। साथ ही कई सालों से उनका इलाज भी चल रहा था। प्रकाश राज ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह ब्रेन सिस्ट से ग्रस्त हैं। कई बार सर्जरी के बाद भी एक्टर की मां की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ था। एक्टर ने बताया था कि ब्रेन सिस्ट और सर्जरी के कारण उनकी मां स्वर्णलता ने अपनी याद्दाश्त तक खो दी थी। इसी वजह से परिवार के कई सदस्यों से भी उनकी दूरी बढ़नी शुरू हो गई थी।

बताया जा रहा है कि प्रकाश राज (Prakash Raj) की मां स्वर्णलता के निधन की खबर सामने आते ही उनके घर पर परिवार व रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। वहीं उनके अंतिम संस्कार में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि प्रकाश राज ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक प्रकाश राज ने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं, जिसमें 'दबंग' से लेकर 'सिंघम' तक शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article