बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में होगी कमाई, रितेश-सलमान का चलेगा जादू

Raja Shivaji: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन ये फिल्म 10 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है।

Image

बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में होगी कमाई (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Raja Shivaji: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया है। एक्स पर ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। सलमान खान ने फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो किया है। ट्वीटर पर सलमान का लुक वायरल हो रहा है। अब लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि फिल्म पहले दिन मोटी कमाई कर सकती है। इस बीच फिल्म राजा शिवाजी को लेकर ये खबर सामने आई है कि पहले दिन ये मूवी डबल डिजीट में कमाई करेगी। (ये भी पढ़ें-Raja Shivaji X Review: लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर, सलमान खान ने उड़ाया गर्दा)

rajas (3)

बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में होगी कमाई (pic credit-twitter)

पहले दिन कितना कमाएगी रितेश देशमुख की मूवी

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और छत्रपति शिवाजी महाराज के मुख्य किरदार में अभिनीत फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मराठी वर्जन की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में पहले ही 3 करोड़ की कमाई हो चुकी है (ब्लॉक सीट्स के साथ)। महाराष्ट्र में बुकिंग्स की रफ्तार को देखते हुए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हो रही है, जहां शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक 2 करोड़ नेट कमाई की संभावना है। डबल डिजिट ओपनिंग (10 करोड़ से ज्यादा) हासिल करने के लिए फिल्म को हिंदी और तेलुगु वर्जन पर काफी निर्भर रहना होगा। हालांकि, मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के बावजूद फिल्म की सबसे बड़ी कमाई महाराष्ट्र से ही आने की उम्मीद है।

राजा शिवाजी में धमाल मचा रहे ये स्टार्स

1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होने के कारण थिएटर्स में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ के बीच ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। राजा शिवाजी मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सैराट और टाइमपास 2 के पास है, जिन्होंने पहले दिन लगभग 3.60 करोड़ नेट कमाए थे। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article