बॉलीवुड

नई नवेली दुल्हन KIARA ADVANI ने WPL ओपनिंग में लगाए जमकर ठुमके, हॉट पिंक ड्रेस में लग रही थीं बवाल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 5, 2023, 02:48 PM IST

नई दुल्हन कियारा आडवाणी ने शनिवार शाम नवी मुंबई में हुए वूमन्स प्रीमियर लीग की ग्रांड ओपनिंग में जबरा डांस कर सबको अपना दीवाना बना लिया। हॉट पिंक ड्रेस में कियारा बहुत ही कातिल लग रही थी। कियारा के साथ साथ कृति सेनन और एपी ढिल्लन ने भी फंक्शन में खूब रंग जमाया।

Image

Kiara Advani gives dazzling performance at WPL

Kiara Advani WPL: बीती शाम नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में वूमन्स प्रीमियर लीग (Women's premier league) की शानदार शुरुआत हुई। महिला क्रिकेट के इस महासंग्राम में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर, सबको अपना दीवाना बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज में बी टाउन की नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का कातिल अंदाज देख, फैंस बावले हो गए हैं। बहुत ही सेक्सी हॉट पिंक सीक्वेंस वाले जंपसूट ड्रेस में कियारा किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। बैकलेस बॉडी फिट ड्रेस के साथ कियारा ने सिल्वर रंग के बेहद स्टाइलिश बूट्स पहने थे।

kiara advani at WPL

kiara advani at WPL

डिजाइनर ड्रेस में किया डांस

सीक्वेंस के शानदार काम वाला कियारा का ये जंपसूट मनीष मल्होत्रा लेबल का मास्टरपीस है। स्वीटहार्ट नेक और बैकलेस पैटर्न की इस हसीन ड्रेस में कियारा ने बिजली-बिजली, भूल भुलैया, रंगीसारी, नाच पंजाबन, बुर्ज खलिफा जैसे ट्रेंडी गानों पर बेहतरीन ठुमके लगाए।

ये सितारे भी थे मौजूद

WPL की ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में कियारा आडवाणी ही नहीं बॉलीवुड की कुछ और हस्तियां भी मौजूद थी। 40 मिनट तक चली सेरेमनी में सबसे पहले कियारा का डांस हुआ जिसके बाद बॉलीवुड की परम सुंदरी कृति सेनन ने डांस फ्लोर पर अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृति ने मदहोश करने वाले डांस स्टेप्स देखने के बाद बची कुची आग मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन ने लगा दी। एपी की आवाज सुन जनता झूमने को मजबूर हो गई थी।

न्यूली वेड कियारा की धूम

कियारा आडवाणी को वर्क मोड में देखकर फैंस काफी इम्प्रेस्ड हैं। सोशल मीडिया पर न्यूली वेडेड मिसेज मल्होत्रा की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें कियारा और सिद्धार्थ दोनों ही शादी के बहुत कम दिनों के अंदर काम पर लौट आए हैं। हाल ही में कियारा को Slice का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article