4 मार्च से भारतीय विमेंस क्रिकेट की एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। वर्षों से बीसीसीआई का ड्रीम प्रोजेक्ट रहे विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4-26 मार्च के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और मुंबई के बीच ओपनिंग मैच
मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि गुजरात जाएंट्स की कमान बेथ मूनी के हाथों में होगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
कब होगी WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी
विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी 4 मार्च, मैच से दो घंटे पहले यानी 5.30 बजे शुरू हो जाएगी।
कहां देख सकते हैं WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी?
WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को आप स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देख सकते हैं।
कहां देखें WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग?
WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन करेंगे परफॉर्म
बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इस मौके पर बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और कृति सेनन परफॉर्म करेंगी। इसके अलवा रैपर एपी ढिल्लन और गायक शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे।
