बॉलीवुड

सुभाष घई ने कर डाली 'Khalnayak 2' की स्क्रिप्ट पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Subhash Ghai Completed Script of Khalnayak 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सुभाष घई (Subhash Ghai) ने अपकमिंग फिल्म 'खलनायक 2' (Khalnayak 2) की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है। मेकर्स अब 'खलनायक 2' के लिए लीड एक्टर्स की तलाश में लगे हुए हैं।

Image

Subhash Ghai

Subhash Ghai Completed Script of Khalnayak 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई (Subhash Ghai) ने साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) को डायरेक्ट किया थ। फिल्म को बड़े परदे पर आए 30 साल हो गए हैं और फैन्स लंबे समय से इसके सीक्वल के लिए बेताब हैं। 'खलनायक' फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित को अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म में एक्टर्स की तिकड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सुभाष घई ने अब 'खलनायक 2' (Khalnayak 2) की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। इस खबर के सामने आने से फैन्स बेहद खुश हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुभास घई ने अपकमिंग फिल्म 'खलनायक 2' की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है। स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद अब सुभाष घई ने फिल्म में बल्लू बलराम के किरदार को निभाने के लिए एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स इस समय बल्लू बलराम के लिए रोल के बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स से बात कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कास्टिंग पर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

बता दें फिल्म 'खलनायक' में बल्लू बलराम की भूमिका संजय दत्त ने निभाई थी। वहीं दूसरी फिल्म में जैकी श्रॉफ ने पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था। लगभग तीन दशकों के बाद 'खलनायक' के सीक्वल को बड़े परदे पर रिलीज होते हुए देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। वैसे आप इस फिल्म के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article