बॉलीवुड

'केसरी 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- 'हर डायलॉग को...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 12:49 PM IST

Kesari 2 Akshay Kumar Special Appeal To Fans: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपकमिंग फिल्म 'केसरी 2' (Kesari Chapter 2) की रिलीज से पहले फैंस से एक खास अपील की है। अक्षय कुमार ने फैंस से फिल्म देखने के दौरान इस चीज से दूरी बनाने के लिए अपील की है।

Image

Kesari 2 Akshay Kumar

Kesari 2 Akshay Kumar Special Appeal To Fans: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म केसरी 2 (Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'केसरी 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 'केसरी 2' को लेकर एक के बाद एक अक्षय कुमार के बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक मीडिया इवेंट में अक्षय कुमार 'केसरी 2' को लेकर बात करते नजर आए। अक्षय कुमार का मीडिया इवेंट में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार ने फैंस से की ये अपील

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी 2' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार इस फिल्म को हिट करवाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मीडिया इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस से 'केसरी 2' को लेकर एक खास अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे गुज़ारिश करता हूं कि फिल्म देखते वक्त अपने फोन को जेब में ही रखें और हर डायलॉग को ध्यान से सुनें। हर लाइन का गहरा मतलब है। अगर आप फिल्म के बीच में इंस्टाग्राम चेक करने लगे, तो ये फिल्म की बहुत बड़ा अपमान होगा। प्लीज, सब अपने फोन को दूर रखें।' अब देखना होगा अक्षय कुमार की इस अपील को फैंस कितने मानते हैं।

कब रिलीज होगी केसरी 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' इसी महीने 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी संकरन नायर की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर. माधवन (R. Madhavan) भी अहम रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article