Kay Kay Menon on Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर केके मेनन (Kay Kay Menon) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2) को लेकर चर्चा में बने हुई है। केके मेनन की इस सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच केके मेनन का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान केके मेनन कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान केके मेनन ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं केके मेनन ने इंटरव्यू के दौरान अमिताभ को लेकर क्या कहा है।
केके मेनन ने अमिताभ को लेकर कही ये बात
एक्टर केके मेनन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। केके मेनन ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें वो आमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ करते नजर आए। Shubhankar Mishra को दिए इंटरव्यू में केके मेनन ने कहा कि 'अमिताभ बच्चन भगवान का बच्चा हैं। उनकी जनरेशन का कौन बचा है अब? सिर्फ वही एक्टिव हैं। वो हर सुबह उठकर वर्कआउट शुरू करते हैं। हम इसे 'चमत्कार' और 'जादू' कहते हैं। मैंने सीखा कि अगर इतने अनुभवी व्यक्ति नए जैसे काम कर रहे हैं, तो हम कौन हैं?' केके मेनन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ और खूब चर्चा भी हो ही रही है।
इस दिन रिलीज होगी 'स्पेशल ऑप्स 2'
केके मेनन इस बयान के साथ-साथ अपनी अपकमिंग सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 की रिलीज को लेकर भी चर्चा में है। केके मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 अगले महीने यानी 11 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। केके मेनन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
