बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने देवर सनी कौशल को दी जन्मदिन की बधाई, हिंदी में लिखा ये खास पोस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 12:57 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उनके भाई विक्की कौशल व भाभी कैटरीना कैफ ने खास पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। जानें दोनों ने ऐसा क्या पोस्ट किया जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Image

Katrina Kaif and Sunny Kaushal

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल का आज (28 सिंतबर) जन्मदिन है और इस मौके पर उनके भाई विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। दोनों ने इस मौके पर सनी के साथ खास फोटो शेयर की। दोनों का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कैटरीना ने कौशल के लिए हिंदी में मैसेज लिखा है और एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को बहुत भा रहा है।

विक्की कौशल ने की तारीफ

विक्की कौशल ने छोटे भाई सनी के साथ फोटो शेयर की जिसमें दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट में ट्विनिंग की है और शेड्स लगाए हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर उनकी तारीफ की और लिखा, 'सबसे ज्यादा सर्व गुण सम्पन्न कौशल को हैप्पी बर्थडे। लव यू।'

कैटरीना कैफ का खास पोस्ट

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमें वो ट्रेडिशनल वियर में नजर आ रही हैं। फोटो में उनके साथ पति विक्की कौशल भी हैं और सनी उनके सामने हाथ जोड़े सिर झुकाए खड़े हैं। इस फोटो को शेयर कर कैटरीना ने लिखा, 'जीते रहो, खुश रहो'। कैटरीना का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार पोस्ट पर कमेंट कर हार्ट इमोजी बना रहे हैं।

पिछले साल की थी शादी

मालूम हो कि कैटरीना ने पिछले साल 09 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में विक्की कौशल संग शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में दोनों जूहू स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं जहां वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन गए हैं।

कौन हैं सनी कौशल

सनी की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म माय फ्रेंड पिंटो और साल 2014 में फिल्म गुंडे मेंएसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिल्म सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स से एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म गोल्ड, भंगड़ा पा ले और शिद्दत में नजर आए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article