Katrina-Vicky Holi Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने होली के मौके पर घरवालों के साथ जमकर रंग खेला। कैटरीना और विक्की (Vicky Kaushal) की होली खुशियों वाली रही, जिसकी गवाही इंटरनेट पर वायरल हो रही इनकी तस्वीरें दे रही हैं, जिनमें ये काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में विक्की-कैट के साथ इनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। विक्की-कैट की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इन्हें होली की बधाई दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने ससुराल वालों के साथ मनाई होली
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भारतीय त्योहार काफी पसंद हैं। वो होली (Holi 2023) पर काफी एन्जॉय करती हैं। कैटरीना कैफ की लेटेस्ट फोटोज इस बात की गवाही दे रही हैं कि उन्होंने इस साल भी होली पर खूब मजे किए हैं। होली पिक्स में कैटरीना कैफ जहां एक जगह विक्की (Vicky Kaushal) के साथ पोज देती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी जगह वो अपने सास-ससुर के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
फैंस दे रहे हैं विक्की-कैट को जन्मदिन की बधाई
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार इन्हें होली की बधाई दे रहे हैं। विक्की-कैट बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं, जिनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। फैंस लगातार विक्की-कैट की फोटोज पर कमेंट की बरसात कर रहे हैं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। वैसे आपको विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की होली पिक्स कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
