बॉलीवुड

कैटरीना का फूला हुआ पेट देख फैंस मांग रहे खुशखबरी की दुआ, कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में पूजा करने पहुंची एक्ट्रेस

Katrina at Kukke Shree Subramanya Temple: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने जब से विक्की कौशल के साथ शादी की है, तब से वो लगातार धर्म-कर्म के कामों में व्यस्त हैं। कैटरीना कैफ को हाल ही में कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देखा गया है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं।

Image

The Diplomat Review

Katrina at Kukke Shree Subramanya Temple: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ हरे रंग के सलवार-कुर्ते में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका पेट फूला-फूला नजर आ रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद सवाल कर रहे हैं कि क्या कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं, जो वो इन दिनों सलवार-कुर्ते में ज्यादा नजर आ रही हैं और लगातार पूजा अर्चना कर रही हैं?x

कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर में जाने से पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif News) को फैंस ने प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी देखी गई थीं। कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ प्रयागराज में पहुंची थीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी भी लगाई थी। कैटरीना कैफ का डुबकी लगाता हुआ वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी तारीफ भी की थी कि वो कौशल परिवार की बहू होने का कर्तव्य भली भांति निभा रही हैं। आप कैटरीन कैफ का कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर (Kukke Shree Subramanya Temple) से वायरल हुआ वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जब से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई है तब से एक्ट्रेस बहुत कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ ने शादी के बाद एक तरह से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है ताकि वो परिवार को ढंग से सपोर्ट कर पाएं और सास-ससुर का ध्यान रख पाएं। क्योंकि कैटरीना कैफ फिल्मों से ब्रेक पर हैं, इस कारण उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार वायरल होती रहती हैं। कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्माण्य मंदिर से सामने आया उनका वीडियो देखने के बाद फिर से फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी है। वैसे आपको कैटरीना का ताजा वीडियो देखकर क्या लग रहा है? क्या कौशल परिवार में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article