बॉलीवुड

Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी ये डिमांड, हवाई जहाज में तोड़ा था करवाचौथ का व्रत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:04 PM IST

Karwa Chauth 2022 Sridevi : बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए व्रत रखा करती थीं और उन्होंने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था।

Image

Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी ये डिमांड, हवाई जहाज में तोड़ा था करवाचौथ का व्रत

Karwa Chauth 2022 Sridevi : देशभर में 13 अक्टूबर को करवा चौथ का त्‍यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। यह भारतीय स्त्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण पर्व है। बॉलीवुड में भी इस त्‍यौहार का खास महत्‍व है। तमाम अदाकाराएं अपने पति की सलामती के ल‍िए पूरे नियम से इस व्रत को रखती हैं। इस साल भी कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी अदाकाराएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वैसे तो बॉलीवुड में करवा चौथ के तमाम किस्से हैं लेकिन श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है।

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए व्रत रखा करती थीं और उन्होंने एक बार हवाई जहाज में करवा चौथ का व्रत तोड़ा था। अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से ऐसी डिमांड की थी जिसे पूरा करना आसान बात नहीं थी। हालांकि उस दौर में श्रीदेवी इतने ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं कि पायलट के ल‍िए उनकी डिमांड अस्‍वीकार करना संभव नहीं था।

श्रीदेवी और बोनी मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। करवा चौथ पर पति के हाथ से पानी पीकर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। श्रीदेवी ने बोनी को पानी तो पिला दिया था लेकिन चांद दिखाई नहीं दे रहा था।

हवाई जहाज को मोड़ने की कर दी थी डिमांड

ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से डिमांड की कि वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें, जहां से आसानी से चांद दिख सके। श्रीदेवी की इस गुजारिश को पायलट ने स्‍वीकार किया और प्‍लेन की दिशा बदलकर चांद के दर्शन कराए। श्रीदेवी और बोनी कपूर 'इंग्लिश विंग्लिश’ की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में थे। तब भी श्रीदेवी ने विदेश में करवाचौथ का व्रत रखा था।

2018 में श्रीदेवी का हुआ था निधन

श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था। अचानक आई उनके निधन की खबर से लाखों फैंस शोक में डूब गए थे। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था और मुंबई में उन्हें लाखों फैंस ने अंतिम विदाई दी थी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article