बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के सितारे बुलंदी पर है। एक्टर की हर फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। भूल भुलैया 2 में रूह बाबा के किरदार से कार्तिक ने दर्शकों का खूब इंप्रेस किया था। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी (Freddy) को लेकर चर्चा में है। कार्तिक ने हाल ही में फ्रेडी का टीजर रिलीज किया था। उनके इंटेंस लुक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस फिल्म में एक्टर एक अलग अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक डेंटिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर अपनी एक्टिंग के साथ - साथ ट्रांसफॉर्मेशन पर भी खूब काम करते हैं। कार्तिक की हमेशा से लीन बॉडी रही है, ऐसे में वजन बढ़ाना उनके लिए काफी मुश्किल था। एक्टर ने इस फिल्म के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया था। इस बात का खुलासा उनके ट्रेनर समीर ने एक इंटरव्यू में किया है।
सेलिब्रिटी ट्रेनर ने बताया कि एक्टर का अपने काम के लिए डेडिकेशन नेक्स्ट लेवल का है। उन्होंने सही वर्कआउट और डाइट प्लान को फॉलो किया। उन्होंने बताया कि ये काम कार्तिक के लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि हमेशा से उनकी लीन बॉडी रही है।
फ्रेडी के लिए कार्तिक ने बढ़ाया 14 किलो वजन
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा था, फ्रेडी की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं काफी एक्साइटेड थे। फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना था, वो इस बात को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं थे, क्योंकि वो इस किरदार को प्ले करना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए वजन बढ़ाना काफी मुश्किल था, लेकिन समीर की ट्रेनिंग में लक्ष्य पूरा हो गया। मैं समीर के साथ- साथ पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने फ्रेडी के लुक पर काम किया।
फ्रेडी में कार्तिक के साथ आलया एफ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फ्रेडी के अलावा कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
