Kareena Kapoor Khan First Look From Hansal Mehta's Next Film: अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को आखिरी बार बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के साथ लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। फिल्म मेकर्स को इस मूवी से बहुत उम्मीद थी लेकिन दर्शकों ने इसे इतना प्यार नहीं दिया। लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के फ्लॉप होने के बाद भी करीना कपूर खान की हिम्मत नहीं टूटी है और वह हंसल मेहता की आगामी फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। अदाकारा को अब हंसल मेहता की क्राइम-थ्रिलर फिल्म में देखा जाएगा जिसके लिए शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।
हाल ही में अपने छोटे बेटे जेह के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) लंदन के लिए रवाना हुई थीं। हंसल मेहता (Hansal Mehta) की इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करने के साथ अदाकारा ने इस बात की जानकारी भी दी की आज शूटिंग का पहला दिन था। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्हें सीरीयस लुक में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। लाॅन्ग ब्लैक कोट में वह कैमरा को फेस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सनलाइट की वजह से उनका चेहरा ग्लो कर रहा है और वह दीवार का सहारा लेते हुए खड़ी हैं। उनके पास एक सूटकेस भी रखा हुआ है। यह तस्वीर शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लिखा 'पहला दिन, फिल्म नंबर 67 या 68? चलो गाइज इसे करते हैं।' रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसल मेहता की इस फिल्म में कोई मेल लीड नहीं होगा। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मिडडे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने यह कहा था कि इस फिल्म में उन्हें नॉन ग्लैमरस अवतार में देखा जाएगा।
