बॉलीवुड

'जो हूं इनकी वजह से हूं' गुरु पूर्णिमा पर Karan Johar ने शाहरुख खान-आदित्य चोपड़ा को किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 29, 2026, 01:54 PM IST

Karan Johar-Shah Rukh Khan Viral Post: करण जौहर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दोनों को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया।

Image

करण जौहर ने किया ये पोस्ट (Image Source: Karan Johar Instagram)

Karan Johar-Shah Rukh Khan Viral Post: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। करण ने इस मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को अपनी जिंदगी के सबसे अहम लोगों में बताया। करण जौहर ने इस दौरान कुछ तस्वीरें भी शेयर की। करण जौहर की पोस्ट सोशल मीडिया पर आते छा गया है। तो चलिए जानते हैं करण जौहर ने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को लेकर क्या पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

करण जौहर ने किया ये पोस्ट

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह करण जौहर का अभी हाल ही में किया एक पोस्ट है। करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को लेकर लिखा कि एक रात 1 बजे की थी जब आदि ने मुझे DDLJ पर मदद करने को कहा (मैं आगे की पढ़ाई के लिए जाने वाला था), उन्होंने कहा कि मुझे डायरेक्टर बनना चाहिए, मैं फिल्मी था और बस इंटरवल चाहता था। उन्होंने कहा कि अगर मैं इस राह पर नहीं चला तो बड़ी गलती करूंगा, उस रात मैं सो नहीं पाया और सुबह ड्रामेटिक तरीके से पिता के पास गया और एक साल फिल्म सेट पर मांगा। पिता ने मेरी नम आंखों को देखकर पूछा कि क्या मैं सेट पर क्या करना है जानता हूं? मैंने ना कहा। उन्होंने कहा, 'ये तुम्हें प्रोड्यूसर बना देगा डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ पैशन चाहिए।'…दूसरी बातचीत स्विट्जरलैंड की पहाड़ी पर शाहरुख खान के साथ हुई। उन्होंने कहा, 'तू डायरेक्टर बनेगा और तेरी पहली फिल्म मैं करूंगा'। भारत लौटकर उन्होंने मेरे पिता से भी बात की। मैं आज जो कुछ भी हूं, सिर्फ और सिर्फ इन दोनों की वजह से हूं।

ये थी करण जौहर की फिल्म

करण जौहर की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म कुछ कुछ होता है थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी का भी अहम रोल था। फिल्म कुछ कुछ होता है ने रिलीज होने होने के बाद धमाल मचा दिया था। करण जौहर की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article