बॉलीवुड

कनाडा में 'कैप्स कैफे' पर हुई लगातार फायरिंग पर बोले कपिल शर्मा, कहा, 'हर बार बड़ी ओपनिंग हुई और...'

Kapil Sharma Talks About Kaps Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनके कनाडा स्तिथ कैप्स कैफे पर हुई लगातार फायरिंग पर बयान दिया। कपिल ये भी बताया कि फायरिंग के अगले दिन कैफे का दिन कैसा रहता था।

Image

Image Source: Netflix Instagram

Kapil Sharma Talks About Kaps Cafe: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करीब 10 साल बाद फिल्म का दूसरा भाग रिलीज किया जा रहा है और वो भी इसी साल 12 दिसंबर को। इस फिल्म में एक बार फिर कपिल शर्मा की तीन शादियां होंगी लेकिन अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से। लेकिन कपिल का असली प्यार सिख लड़की पर है जिससे वो चौथी शादी करना चाहता है। कल इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट हुआ जिसमें कपिल से उनके कनाडा स्तिथ कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर सवाल पूछा गया।

फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट पर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कहते हैं, 'कैप्स कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई और मुझे लगता है कि वहाँ के रूलज और पुलिस के पास शायद इतनी ताकत नहीं हैं कि वो इसको कंट्रोल कर पाएं। जैसे ही ये घटना हुई हमारा केस कनाडा की पारलीयमेंट में चला गया। मुझे लगता है जो ऊपर वाला करता है उसके पीछे की कोई कहानी होती है जो हम नहीं समझ पाएंगे। घटना के बाद मुझे बहुत सारे लोगों के फोन भी आए। कैफे पर फायरिंग हुई ये न्यूज बन गई तो वहाँ की पुलिस और न्याय पालिका इसे सुधारने के लिए कदम बढ़ा चुकी है। मैं कभी भी मुंबई और अपने देश में असुरक्षित महसूस नहीं करता। हमारी मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं। वहाँ जब भी गोली चली अगले दिन हमारी और बड़ी ओपनिंग हुई। अगर उपर वाला साथ है तो सब ठीक।' ये बयान देते ही कपिल शर्मा हंसने लगे।

इसी साल 2025 की शुरुआत में कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैप्स कैफे खोला। 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबतर इन तीन तारीखों पर अनजान ग्रुप ने आकार ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। खैर की बात ये रही कि इस घटना में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली थी। खबर थी कि कपिल के सलमान खान संग अच्छे रिश्ते के चलते लॉरेन्स बिश्नोई ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article