बॉलीवुड

Kantara Hindi Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' ने रचा इतिहास, हिंदी बेल्ट पर कमाए इतने करोड़

Kantara Hindi Box Office Collection: कन्नड़ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट पर अब तक 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिए है। कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर तक दिया है। फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Image

Kantara

Kantara Hindi Box Office Collection: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कांतारा' (Kantara) 30 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई साउथ के अलावा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को हिंदी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज 1 महीना से ज्यादा समय हो गया है। बीते रविवार के दिन भी फिल्म ने धांसू कमाई की है। अब तक हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'कंतारा' 75 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार चुकी है।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' पांचवे हफ्ते के अंदर एंट्री ले चुकी है। इस फिल्म ने शुक्रवार के दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने शनिवार के दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब रविवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। वहीं साउथ की फिल्मों का हिंदी बॉक्स ऑफिस दबदबा देखने को मिला है।

साउथ सेलेब्स के साथ बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि फिल्म को मेकर्स ने ऑनलाइन रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि ताजा अपडेट यह है कि निर्माताओं ने फिल्म की कमाई देखने के बाद इसकी ऑनलाइन रिलीज को टाल दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article