बॉलीवुड

Kantara Box Office: तीसरे हफ्ते में कांतारा ने दी बाहुबली 2 पटखनी, टूटा प्रभास का ये भी रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:01 PM IST

Kantara Beats Bahubali 2: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने तीसरे हफ्ते में 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली मूवी बन गई है। कांतारा से पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम था, जिसने तीसरे हफ्ते में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Image

Kantara Beats Bahubali 2

Kantara Beats Bahubali 2: साउथ कलाकार ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते का सफर पूरा कर रही है। पिछले तीन हफ्तों से ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म कांतारा अपनी कमाई से तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका ही रही है लेकिन इसके साथ-साथ कई मेगा बजट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। फिल्म कांतारा (Kantara) के नाम हुए नए रिकॉर्ड की बात करें तो इसने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 (Bahubali 2) को तीसरे हफ्ते में धूल चटा दी है। कांतारा ने तीसरे हफ्ते में जमकर रूपये कूटे हैं, जिसके साथ यह तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

कांतारा बनी तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली फिल्म

ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने तीसरे हफ्ते में 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस पर ऐसी बहुत कम फिल्में रिलीज होती हैं, जो तीसरे वीक में जाकर ऐसी कमाई करें। इससे पहले बाहुबली 2 ने अपने तीसरे हफ्ते में जमकर रुपये कूटे थे। बाहुबली 2 ने अपने तीसरे हफ्ते में लगभग 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। प्रभास की मेगा बजट फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था, जिस कारण बाहुबली 2 तीसरे हफ्ते में भी कमाई करती रही थी। हालांकि कांतारा को पब्लिक माउथ का फायदा मिला है। कांतारा का स्क्रीनप्ले और कहानी दर्शकों को इतनी भा रही है कि सभी इसे देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं।

चौथे वीकेंड पर कांतारा की कमाई में आएगी उछाल

कांतारा ने तीसरे हफ्ते में दमदार आंकड़े दर्ज कराए हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स खुश हैं। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो कांतारा की कमाई में चौथे वीकेंड से उछाल दर्ज की जा सकती है। हिन्दी में रिलीज हुई तीनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में बज नहीं दिख रहा है, जिस कारण लोग कांतारा का रुख कर सकते हैं। कांतारा की कहानी लोगों को अपनी ओर खींच रही है और इस वीकेंड भी लोग इस फिल्म को प्रिफरेंस देते नजर आ सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article