Kangana Ranaut Comment on
अभिनेत्री और नेता कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विचार साझा किया। उन्होंने अपने दिल की बात लिखते हुए फिल्म 'मिसेज' पर कॉमेंट किया। हालांकि कंगना ने इसमें फिल्म का नाम कहीं नहीं लिखा था। कंगना ने निशान साधतते हुए कहा कि ऐसी फिल्में डिवोर्स को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा बड़े होते हुए, मैंने कभी ऐसी महिला नहीं देखी जो अपने घर पर हुक्म न चलाती हो, सभी को आदेश न देती हो कि कब खाना है, कब सोना है और कब बाहर जाना है, अपने पति से उसके खर्चे के हर पैसे के बारे में पूछती हो और वह उनका फरमान मानता हो। जब भी पापा हमारे साथ बाहर खाना चाहते थे, तो वह हम सभी को डांटती थीं क्योंकि हमारे लिए खाना बनाना उन्हें पसंद था। कंगना ने अपनी चाची, नानी और घर की सभी महिलाओं को रानी कहा और कहा कि महिलाओं को मजदूर बोलना बंध करो। घर का काम और बच्चे पालने के आनंद को मजबूरी मत बोलो।

कंगना रनौत के इस विचार पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों ने कंगना से कहा कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की और घर क्यों नहीं संभाला। लोगों को कंगना का ये विचार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
