Kangana Ranaut on Gen Z: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में Gen Z और युवाओं को लेकर उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है और कंगना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अब कंगना ने अपने बयान पर सफाई देते हुए अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणी का मतलब क्या था और वह किन लोगों को लेकर बात कर रही थीं। कंगना की सफाई के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan)
कंगना रनौत ने दी सफाई
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने विवादित गट वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरे युवा वर्ग के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने केवल उन लोगों की बात की थी, जो खुद को कॉकरोच कहते हैं। कंगना ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया और इसे सभी युवाओं से जोड़ दिया गया। कंगना ने अपने बयान को समझाते हुए कहा कि अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है, तो वह गटर में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें कॉकरोच कहे और गटर में रहने की बात करे, तो वह खुद इस बात को स्वीकार नहीं करेंगी। उनके मुताबिक, उनका बयान युवाओं के एक खास वर्ग को लेकर था।
कंगना ने कहा कि अगर कुछ युवा ड्रग्स, सट्टेबाजी, जुआ या डार्क वेब जैसी गतिविधियों में शामिल हैं और उनके बारे में बात की जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे युवा वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने सभी युवाओं को गटर में रहने वाला नहीं बताया था, बल्कि कुछ लोगों और महिलाओं के एक खास वर्ग का जिक्र किया था। कंगना का यह बयान उनके पुराने ‘Generation Gutter’ वाले बयान के बाद आया है। उन्होंने पहले कॉकरोच जनाता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं, संसद के मानसून सत्र में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह आखिरी कार्यकाल हो सकता है।
