बॉलीवुड

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'Jolly LLB 3' की निर्माताओं ने टाली रिलीज डेट, वजह कर देगी हैरान

Jolly LLB 3 Release Date Delayed: बॉलीवुड के गलियारों से इस समय जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर की रिक्वेस्ट पर मेकर्स ने अब अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा मूवी 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) की रिलीज डेट को बदलने का फैसला कर लिया है।

Image

Arshad Warsi-Akshay Kumar Starrer Jolly LLB 3

Jolly LLB 3 Release Date Delayed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस मूवी में अक्षय कुमार के सारा अली खान, निम्रत कौर और वीर पहाड़ियां लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को ऑडियंस ने शानदार रिव्यू भी दिए हैं। अब जो अक्षय कुमार को लेकर जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) की रिलीज डेट को मेकर्स ने टाल दिया है।

आगे बढ़ गई अक्षय कुमार स्टारर 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट

अक्षय कुमार की मूवी 'जॉली एलएलबी 3' पहले इसी साल 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने खुद अक्षय कुमार से अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे पुश करने की रिक्वेस्ट की है। करण इस दिन अपनी फिल्म 'केसरी 2' को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। करण जौहर चाहते हैं कि 'केसरी 2' को 18 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा। बताते चलें 'केसरी 2' में अक्षय कुमार ही लीड रोल में हैं और उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगी।

सुभास कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को अब मेकर्स ने अगस्त तक के लिए टाल दिया है। इस मूवी अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक 'जॉली एलएलबी 3' की असली डेट शेयर नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इस समय 'हेरा फेर 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article