बॉलीवुड

जॉन अब्राहम ने दिल्ली की आंटी को लगाया गले, बोले "खाना खाने आऊंगा..."

John Abraham cute video with Fan: अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बूढ़ी महिला को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। जॉन इस वीडियो में अपनी फैन से वादा करते दिख रहे हैं कि जब वो दिल्ली जाएंगे तो उनके यहां खाना खाने जरूर आएंगे।

Image

John Abraham huggs Delhi Aunty

John Abraham cute video with Fan: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की दरियादिली से तो हम सभी वाकिफ हैं। जॉन अब्राहम हमेशा से ही डाउन-टू-अर्थ इंसान रहे हैं, जिस कारण फैंस में उनकी अलग ही इज्जत है। जॉन अब्राहम का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी एक बूढ़ी फैन के साथ हंसी-खुशी मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बोलने को मजबूर हो गए हैं कि स्टार हो तो जॉन अब्राहम जैसा।

वायरल हो रहे वीडियो में जॉन अब्राहम दिल्ली से आई अपनी एक फैन को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जॉन फैन से बात करते भी दिख रहे हैं और उन्होंने वादा किया है कि जब वो दिल्ली आएंगो तो अपनी इस फैन के यहां जाकर खाना खाएंगे। जॉन से मिलकर इस फैन का दिल खुश हो गया है, जिसकी गवाही चेहरा दे रहा है। आप जॉन अब्राहम का वायरल हो रहा वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जॉन का वायरल हो रहा वीडियो देखने के बाद एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'यही कारण है कि जॉन इंडस्ट्री के सबसे अच्छे स्टार हैं। वो फैंस से ऐसे मिलते हैं, जैसे घरवालों से मिल रहे हो।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'जॉन ने जिस तरह से अपनी फैन को गले लगाया है, वो बताता है कि उनके संस्कार कितने अच्छे हैं।'

अगर जॉन अब्राहम के करियर की बात करें तो वो इन दिनों रोहित शेट्टी की नई फिल्म में बिजी हैं, जिसमें वो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का किरदार प्ले करते दिखेंगे। वीडियो में जॉन के चेहरे पर मूंछें साफ देखी जा सकती हैं, जो उन्होंने इसी फिल्म के लिए रखी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article