बॉलीवुड

जॉन अब्राहम ने ओटीटी डेब्यू को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे OTT में अभी कोई मतलब नजर नहीं आता'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 26, 2025, 01:29 PM IST

John Abraham on OTT Debut: बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) ने हाल ही में ओटीटी (OTT) को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद जॉन अब्राहम के ओटीटी डेब्यू को लेकर भी बात साफ हो गई है। तो चलिए जानते हैं जॉन अब्राहम ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

Image

John Abraham on OTT Debut

John Abraham on OTT Debut: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) ने फिल्म द डिप्लोमैट (The Diplomat) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। जॉन अब्राहम की ये फिल्म अब ओटीटी पर खूब देखी जा रही है। इस फिल्म ओटीटी पर आने के बाद अब जॉन अब्राहम के ओटीटी डेब्यू को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इसको लेकर अभी हाल ही में जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में दिया है। जॉन अब्राहम ने इस इंटरव्यू में अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर खुलासा किया। जॉन अब्राहम के इंटरव्यू को लेकर काफी बातें हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं जॉन अब्राहम ने ओटीटी डेब्यू को लेकर क्या बयान दिया है।

जॉन अब्राहम ने ओटीटी डेब्यू को लेकर कही ये बात

एक्टर जॉन अब्राहम के ओटीटी डेब्यू का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक जॉन अब्राहम के ओटीटी डेब्यू को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। इसी बीच जॉन अब्राहम ने ओटीटी डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में रिएक्शन दिया। Hindustan Times से बातचीत में जॉन अब्राहम ने कहा कि 'ओटीटी करने के लिए आपको एक बहुत बड़ा ऑफिस सेटअप चाहिए। ढेर सारे लोग चाहिए जो किसी चीज पर काम करें और वो चीज भी ऐसी जिसका आईपी आपके पास नहीं है। आप सीरीज से बस कमीशन कमाते हैं, जो आपके ओवरहेड्स में चला जाता है। आज जो भी ओटीटी कर रहा है वो यही बात बताएगा। तो मुझे इन सीरीज के लिए इतनी मेहनत करने का कोई मतलब नहीं लगता।' जॉन अब्राहम के इस बयान के साथ साफ हो गया है कि एक्टर अभी ओटीटी डेब्यू को लेकर तैयार नहीं हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम इस इंटरव्यू के अलावा अपनी अपकमिंग हाउसफुल 5 (Housefull 5) समेत खई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। जॉन अब्राहम के ओटीटी डेब्यू पर दिए गए रिएक्शन पर अपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article