Jawan box office collection day 27: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज अभी देखने को हर जगह मिल रहा है। पठान के बाद जवान ने सभी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई की रफ्तार बेशक कम हो रही हो लेकिन वर्ल्डवाइड अभी इसका जुनून दौड़ रहा है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ने फिल्म की कहानी को और भी उम्दा बना दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट मै जानिए की फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
एटली डायरेक्टेड फिल्म 'जवान' (Jawan) ने ओपनिंग वाले ही दिन झंडे गाड़ दिए थे और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ढेर कर दिए थे। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 27वें दिन 2.5 करोड़ की कमाई की है, ऐसे में अब पूरा कलेक्शन 614 करोड़ हो गए हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म को इस लंबे वीकेंड का काफी ज्यादा फायदा हुआ है, क्यूंकि अब फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और दी वैक्सीन वॉर रिलीज हो गई जिसके चलते कमाई में मुश्किल हो सकती है। जवान को अभी भी पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
शाहरुख खान की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान' के क्लब में शामिल होने के साथ ही इसमें शाहरुख की दो फिल्में भी शामिल हो गई है। जल्द ही शाहरुख खान फिर एक बाद फिल्म डंकी से सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। कहा जा रहा है की राजकुमार हिरानी और प्रभास की सालार फिल्म इस साल 12 दिसंबर को आपस में भीड़ सकते है।
