Janhvi Kapoor, Mili Release Date: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी एक्टिंग स्किल्स और दमदार लुक्स के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लगातार अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी अब अपनी अपकमिंग फिल्म मिली (Mili) में नजर आने वाली हैं। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस समय सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक इवेंट्स तक जान्हवी कपूर हर जगह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं।
मिली की शूटिंग ने बढ़ाई थी जान्हवी की मुश्किलें
फिल्म मिली में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी जान्हवी के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी हाल ही में दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में नजर आई थीं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने फिल्म मिली की शूटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हुई थी।
‘फ्रीजर में बंद होने के सपने आते थे’
जान्हवी कपूर ने आगे बताया कि उन्हें शूटिंग से घर वापस लौटने के बाद एक बंद और अंधेरी सी जगह में बंद होने के बुरे सपने आते थे। उन्होंने बताया, ‘फिल्म ने मेरी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव डाला है। मैं शूटिंग से घर वापस आकर जब सोती थी तो मुझे फ्रीजर में बंद होने के सपने आते थे। इस वजह से मैं बीमार भी और दो दिनों तक पेन किलर खाने पड़े, यहां तक की डायरेक्टर की भी तबीयत खराब हो गई थी।’
15 घंटे तक फ्रीजर में बिताना पड़ा
जान्हवी ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें कई बार 15 घंटे तक फ्रीजर में बिताना पड़ता था। जाह्नवी ने कहा कि ये सब ग्लैमरस नहीं था। फिल्म मिली की शूटिंग के लिए उन्होंने माइनस 15 डिग्री तापमान पर शूटिंग की और इस रोल के लिए जान्हवी ने 7.5 किलो तक वजन बढ़ाया।
बता दें कि फिल्म मिली 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
