टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'किस बात का घमंड', माही-काजी के सपोर्ट में आईं Shilpa Shinde, एक-एक कंटेस्टेंट की उड़ाई धज्जियां

Shilpa Shinde Support Qazi Touqeer- Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और काजी तौकीर को फैंस और सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है। शिल्पा शिंदे ने भी दोनों के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Shilpa Shinde Support Qazi Touqeer- Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नजर आ रहे काजी तौकीर (Qazi Touqeer) काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन दिनों काजी की तबीयत थोड़ी खराब है, जिस वजह से वह शांत हैं, लेकिन शो में काजी का अंदाज सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि स्टार्स का भी ध्यान खींच रहा है। गौहर खान लगातार सोशल मीडिया पर काजी का सपोर्ट कर रही हैं। काम्या पंजाबी भी काजी को सपोर्ट में बोल चुकी हैं और अब बिग बॉस की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने काजी और माही विज (Mahhi Vij) का सपोर्ट किया है। इस मौके पर शिल्पा ने बाकी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Bigg Boss 20 Wildcard: 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बदलेंगे माहौल, अनुपमा का ये एक्टर करेगा धमाकेदार एंट्री

    शिल्पा शिंदे का काजी तौकीर और माही विज को सपोर्ट

    शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलकर काजी और माही की तारीफ की और स्काउट की बैंड बजाई है। शिल्पा ने स्काउट के बर्ताव को काफी खराब बताया है। शिल्पा शिंदे ने वीडियो शेयर करके बताया कि उन्हें काजी और माही को देखकर अपनी और श्रेया कालरा की याद आ गई। लॉकअप 2 में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे अकेले पड़ गए थे और वही हाल काजी-माही का हो रहा है। इसके बाद शिल्पा ने गुल्लू की तारीफ की और उसकी तुलना वरुण से की। इसके बाद उन्होंने स्काउट को फटकार लगाई और उन्हें जमीन पर रहने की नसीहत दी। शिल्पा ने कहा कि अगर उन्होंने इतना सब अचीव किया है तो जमीन पर रहे। वीडियो में आगे एक्ट्रेस ने स्काउट से ये भी पूछा कि उन्हें इतना घमंड किस चीज का है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18 में नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि

      शिल्पा शिंदे ने स्काउट और आम्रपाली दुबे को लगाई फटकार

      शिल्पा शिंदे ने वीडियो में उन लोगों को भी फटकार लगाई, जो शो को स्क्रिप्टेड कहते हैं। वह कहती हैं कि अगर स्क्रिप्टेड होता तो मेकर्स खुद के शो को इतना बोरिंग नहीं बनाते। शिल्पा ने माही और काजी की फिर से बात करते हुए कहा, 'माही और काजी को सैल्यूट है, जिस तरह से दोनों लगे हुए हैं बेचारे। उनका साथ हमेशा रहना चाहिए। हम लोग उनका साथ देंगे। मैं 100 प्रतिशत उनके साथ हूं आप लोग भी उनका साथ दीजिए।' इसके आगे शिल्पा ने कहा, 'पूरा घर दोनों से जलता है। माही तो सिर्फ बात करती है। वह आम्रपाली और बाकी लोगों की तरह चुगली नहीं करती। गंदी तरीके से। इन लोगों को पूरे दिन माही-काजी करना है। इनको कुछ नहीं आता। गंदे हैं लोग। सब के सब गंदे।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article