Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी पाजी ने तारा सिंह के रोल में धमाकेदार कमबैक किया है। गदर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उनकी दमदार डॉयलॉग डिलीवरी ने लोगों का दिल जीत लिया।
फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 ने 20 लाख से ज्यादा टिकटे बेच दी है। फिल्म को लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार रिव्यू दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 पहले दिन 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। गदर 2 सनी पाजी के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी साबित होगी।
गदर 2 नहीं तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड
वहीं, अगर इस साल की सबसे हिट मूवी पठान की करें तो गदर 2 ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में पीछे रह सकती हैं। पठान ने अपने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ का बिजनेस किया था। गदर 2 इस मामले में पीछ हो सकती है। फिल्म ने 20 लाख से ज्यादा टिकटे बेच ली है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं।
गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। ओएमजी 2 को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पकंज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है।
