बॉलीवुड

Exclusive: मां नीलिमा और पिता राजेश खट्टर के तलाक पर कैसा था ईशान खट्टर का रिएक्शन, बताया मुझे और भाई को विरासत में उनसे ये मिला....

Ishaan Khatter Talk about his Father-Mother Divorce: ईशान खट्टर( Ishaan Khatter) ने लेटेस्ट टॉक में मां नीलिमा के बारे में चर्चा की। धड़क अभिनेता ने बताया कि जब उनकी मां और पिता राजेश खट्टर( Rajesh Khatter) का तलाक हुआ तब वह बहुत छोटे थे।

Image

Ishaan Khatter Talk about his Father-Mother Divorc

Ishaan Khatter Talk about his Father-Mother Divorce: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर( Ishaan Khatter) इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म होमबाउन्ड की तारीफ को लेकर चर्चा बटौर रहे हैं। ईशान खट्टर को उनके काम के लिए खूब सरहाना मिल रही है। एक्टर ने हाल ही में ज़ूम के साथ खास बातचीत की और अपने जीवन के कुछ छिपे हुए रहस्य पर चर्चा की। एक्टर ने उनकी मां नीलिमा अजीम और पिता राजेश खट्टर के तलाक पर अपना दर्द बयां किया। ईशान ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी मां से विरासत में ये चीजें मिली।

ईशान खट्टर( Ishaan Khatter) ने लेटेस्ट टॉक में मां नीलिमा( Neelima Azeem) के बारे में चर्चा की। धड़क अभिनेता ने बताया कि जब उनकी मां और पिता राजेश खट्टर( Rajesh Khatter) का तलाक हुआ तब वह बहुत छोटे थे। जब मेरी मां पिता से अलग हुई तब मुझे कुछ समझ नहीं आया था, हालांकि मेरे दिल में अपनी मां के प्रति सम्मान और भी बढ़ गया। एक्टर ने कहा मेरी माँ मेरे जीवन में देखी गई सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं। वह सही मायनों में एक फौलादी इंसान हैं। जब आप डिवोर्स की बात करते हैं, तब मैं बहुत छोटा था, लेकिन मैंने अपनी माँ को अविश्वसनीय शालीनता के साथ सब कुछ संभालते हुए देखा। उन्होंने मुझे संभाला हर चीज को संभाला।

एक्टर को मां से विरासत में मिली ये कला

ईशान ने अपनी मां के टैलेंट पर बात करते हुए कहा कि मेरी मां एक फेमस क्लासिकल डांसर रह चुकी हैं। उन्होंने महान पंडित बिरजू महाराज से डांस सीखा है। मुझे लगता है कि मुझे और भाई को उनसे ये डांस की कला विरासत में मिली है। हालांकि इस कला में हम उनके आस-पास भी नहीं है लेकिन कुछ कण उनके हमारे अंदर हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article