Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी-3 इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हो रहा विवाद अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। परेश रावल फिल्म से बाहर होकर सभी को चौंका दिए हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल पर अचानक बाहर निकलने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भी जारी किया था। अब एक्टर ने अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच यह लड़ाई सिर्फ एक पीआर स्टंट बताया है। आइए जानत हैं कौन है वो एक्टर जिन्होंने इसे पीआर स्टंट बताया है।
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने इस फिल्म को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। एक्टर ने ये भी दावा किया है कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी है कि उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट की तरह इस खबर का इस्तेमाल किया है। हाल ही में कमाल खान ने ट्वीट कर लिखा-"अक्षय कुमार और परेश रावल के पब्लिसिटी स्टंट के बारे में मेरा वीडियो जल्द ही आ रहा है। जब ये लोग पब्लिसिटी के इतने भूखे हैं, तो इनको पब्लिसिटी दे ही देते हैं।"
परेश रावल के फैंस को हुआ दुख
एक्टर के इस ट्वीट के बाद लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"अगर यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट है तो यह बेहद दुखद है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि अक्षय और परेश इस स्तर तक गिर जाएंगे और अपनी पीआर टीम के साथ जाएंगे।" दूसरे ने लिखा-"विडियो में मजा आना चाहिए।" तीसरे ने लिखा-"मेरे साथ आपका भी मिल जाएगा भाई।"
शुरू हो गई थी फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अप्रैल में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू की थी। अक्षय इसके निर्माता भी हैं, जिन्होंने फिरोज नाडियाडवाला से इसके अधिकार खरीदे हैं, लेकिन अचानाक ने परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए हैं।
