Makers React on Prithviraj Direct Hrithik's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बड़े बजट की पैन इंडिया मूवी के लिए प्रोडक्शन हाउस 'होम्बले फिल्में' से हाथ मिलाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही ऋतिक रोशन के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतिक रोशन संग फिल्म करने की 'होम्बले फिल्में' द्वारा अनाउंसमेंट की जाने के बाद से अफवाहें आने शुरू हो गईं कि मेकर्स ने साउथ एक्टर-डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को इस मूवी का निर्देशन करने के लिए ऑनबोर्ड लिया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब मेकर्स ने पृथ्वीराज सुकुमारन को बतौर डायरेक्टर लेने पर चुप्पी तोड़ दी है।
पृथ्वीराज सुकुमारन डायरेक्ट नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म
पिंकविला से बात करते हुए मेकर्स ने बताया कि इस मूवी के लिए अभी तक किसी भी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया गया है। ऐसी किसी भी अफवाहों पर विश्वास ना किया जाए। वे खुद ही इस बारे में लोगों के बीच अनाउंसमेंट करेंगे। मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि पृथ्वीराज सुकुमारन आने वाले दिनों में ऋतिक रोशन की पैन-इंडिया मूवी को डायरेक्ट नहीं करेंगे।
'होम्बले फिल्में' ने यश की 'केजीएफ' सीरीज, प्रभास की 'सलार: पार्ट 1' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इस समय 'वॉर 2' को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन स्टारर का टीजर जारी किया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस मूवी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। 'वॉर 2' के टीजर में कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक खूब फेमस हुआ
