Alia Bhatt at Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने न्यूयॉर्क में हो रहे मेट गाला में अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आलिया को रेड कार्पेट पर देख फैंस अपना दिल हाल बैठे हैं, आलिया की एंट्री के बाद आस-पास खड़े फैंस भी उनके लिए हूटिंग करने लगे। व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर आलिया ने अपने डेब्यू से सुर्खियां बटोर ली हैं। रेड कार्पेट पर आकर आलिया ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिया है। मेट गाला में अपने एंट्री से पहले आलिया ने एक फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर Oscars 2023 से कुछ बिहाइंड द सीन्स फोटोज शेयर की हैं। जिन्हे देखने के बाद फैंस का मानना है कि वह आलिया से इनसिक्योर हैं। इसी वजह से मेट गाला में उनके डेब्यू से ठीक पहले ऑस्कर्स 2023 की फोटोज शेयर की हैं।
फैंस ने दीपिका पर लगाए ये आरोप
दीपिका पादुकोण ने इस साल ऑस्कर 2023 को प्रजेंट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की गई थी। अब मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट ने अपने डेब्यू से बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। आलिया के डेब्यू से ठीक पहले दीपिका ने ऑस्कर्स की बिहाइंड द सीन्स फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘और बाकी तो इतिहास है..’ दीपिका की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी इनसिक्योरिटी है..’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट मेट गाला में डेब्यू करने वाली है, उससे पहले ऑस्कर्स 2023 की फोटोज शेयर करके दीपिका ने बता दिया है कि वह कितनी इनसिक्योर हैं..’

alia bhatt at met gala 2023

deepika padukone instagram post
बता दें कि आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया के रेड कार्पेट पर डेब्यू की कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर आलिया के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
