बॉलीवुड

Alia Bhatt ने आखिरकार नेपोटिज्म के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे पहली फिल्म आसानी से मिली'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 09:36 AM IST

Alia Bhatt on nepotism in bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अक्सर नेपोटिज्स के नाम पर टारगेट किया जाता है। उन्हें नेपो किड बोलकर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। अब एक्ट्रेस ने आखिरकार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Image

alia bhatt on nepotism

KEY HIGHLIGHTS
  • नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट।
  • आलिया ने माना कि उन्हें आसान शुरुआत मिली थी।
  • आलिया भट्ट ने अपने करियर को लेकर भी जवाब दिया है।

Alia Bhatt on nepotism in bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अक्सर नेपोटिज्स के नाम पर टारगेट किया जाता है। बॉलीवुड में नेपो किड्स उन्हें कहा जाता है, जिसका फैमेली बैकग्राउंट फिल्मों से ही जुड़ा रहा है। आलिया भट्ट भी मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। इस वजह से उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिल गया था। एक्ट्रेस को नेपो किड बोलकर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। अब आलिया भट्ट ने आखिरकार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। आलिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि नेपोटिज्म के चलते ही उन्हें बॉलीवुड में आसान शुरुआत मिल सकी थी। हालांकि उसके बाद का सफर उन्होंने ऑडियंस के प्यार के चलते पूरा किया है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मुझे नेपोटिज्म की वजह से आसान शुरुआत मिली'

वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, 'हां, नेपोटिज्म के चलते मुझे आसान शुरुआत मिली थी, लेकिन फिर यह मेरे ऊपर था कि अब इंडस्ट्री में आगे का मेरा करियर कैसा होने वाला है। रियल लाइफ में डेब्यू के बाद सिर्फ और सिर्फ ऑडियंस के हाथ में होता है कि आप इंडस्ट्री में टिके रहेंगे या नहीं। इससे कोई मतलब नहीं है कि आप किसी बड़े स्टार के बच्चे हैं। अगर आप अच्छा काम नहीं करेंगे तो ऑडियंस आपकी फिल्में नहीं देखेगी।' आलिया भट्ट का यह बयान अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और कई फैंस का मानना है कि आलिया ने नेपोटिज्म की डेबिट पर सही जवाब दिया है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहनी' में आएगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कई सितारे भी मौजूद हैं। इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article