बॉलीवुड

Janhvi Kapoor और Mahima Makwana संग इश्क लड़ाते दिखेंगे Ibrahim Ali Khan !! लव ट्रायंगल पर होगी बेस्ड

Janhvi-Mahima in Ibrahim Ali Khan's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने रही है उसके मुताबिक इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को जल्द ही उनकी दूसरी फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) संग बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा।

Image

Janhvi Kapoor-Ibrahim Ali Khan-Mahima Makwana

Janhvi-Mahima in Ibrahim Ali Khan's Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के डेब्यू करने के बाद उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) भी अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि इब्राहिम अली खान को जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' (Sarzameen) में देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल पूरी हो गौ है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इब्राहिम अली खान को अपने करियर को दूसरी फिल्म भी मिल गई है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान बड़े परदे पर बॉलीवुड की दो खूबसूरती हसीनाओं के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम अली खान ने अपनी इस नई फिल्म के लिए जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) संग हाथ मिलाया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार जान्हवी और महिमा ने इब्राहिम के साथ यह फिल्म साइन कर ली है। फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग की पूरी कर ली गई है। जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया जाएगा और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

सुनने में आ रहा है कि शशांक खेतान फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह एक लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म होगी। सूत्र ने फिल्म को जानकारी देते हुए बताया कि अभी सब कुछ रॉ स्टेज पर है और एक बार चीजें फाइनल होती है तो आगे का काम शुरू हो जएगा। बता दें फिल्म का प्लाट 'मैं तेरा हीरो' टाइप हो सकता है। फैन्स भी इस तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article