Ibrahim Ali Khan on Nadaaniyan Trolling: सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान( Ibrahim Ali Khan) ने फिल्म नादानियां( Naadaniyan) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर ( Khushi Kapoor) नजर आई थी। इब्राहीम अली खान की इस फिल्म को काफी ट्रोल किया गया। आम जनता से लेकर मूवी क्रिटिक्स तक ने इसे बहुत खराब बताया था। नादानियां फिल्म में इब्राहीम अली खान की एक्टिंग को देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया था। अब लंबे समय बाद खुद इब्राहीम ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने बताया कैसे ट्रोलिंग ने उन्हें परेशान किया और उन्हें कैसा महसूस हुआ। इब्राहीम ने अपनी इस फिल्म को खुद खराब बताया है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
एस्क्वायर इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, इब्राहिम अली खान ने खुलकर स्वीकार किया कि उनकी पहली फिल्म नादानियां एक 'बहुत ही घटिया फिल्म' थी, और आगे बताया कि फिल्म को लेकर मिली ट्रोलिंग ने उन्हें कैसे प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले तक, सभी मेरे लॉन्च का इंतज़ार कर रहे थे, और नादानियां के बाद यह एकदम उल्टा हो गया। उन्होंने मुझे लगातार ट्रोल किया। 'वह बस यही नहीं कर पाएगा'। यह बहुत ही बुरा है... और मुझे इसके बारे में लगातार बुरा लगता है। मैं बस इतना कहूँगा कि यह एक बहुत ही घटिया फिल्म थी।"
उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत ही घटिया थी। यह एक तरह का ट्रेंड बन गया है कि, 'ओह, चलो उस फिल्म को ट्रोल करते हैं'। कुछ लोग इसे सिर्फ़ इसलिए ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने सुना था कि कोई और इसे ट्रोल कर रहा है। यह ठिक है, लेकिन अगर मैं अब भविष्य में कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म दूँ, तो मुझे भी यही रिएक्शन चाहिए। उन्हें मेरे पीछे पागल हो जाना चाहिए।"
खुद पर काम कर रहे हैं इब्राहीम अली खान
इब्राहीम अली खान ने बताया कि अब वह खुद पर काम कर रहे हैं, खासकर की अपने बोलने के तरीके पर। एक्टर ने बताया कि वह बोलना सिख रहे हैं। इब्राहीम ने यह भी स्वीकार किया कि ,' मैंने नादानियां फिल्म की शूटिंग 21 की उम्र में की थी, जबकि अन्य स्टार्स अपनी पहली फिल्म 26-27 की उम्र में कर रहे हैं। बताते चले कि नादानियां के बाद इब्राहीम अली खान 'सरजमीं' में नजर आए थे। उनकी ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
