बॉलीवुड

हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में हुमा कुरैशी बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग हुईं स्पॉट, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

Huma Qureshi With Rachit Singh At Himesh Reshammiya Concert: बीती रात यानी 16 नवंबर के दिन मुंबई में हुए सिंगर हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं। इस दौरान हुमा कुरैशी भी अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ पहुंचीं थीं। दोनों का साथ में वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Pic Credit: Instagram

Huma Qureshi With Rachit Singh At Himesh Reshammiya Concert: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) कई वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात मुंबई में हुए सिंगर हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में हुमा कुरैशी को एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस दौरान हुमा कुरैशी का एक वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने फैन्स का ध्यान का खींचा। इस दौरान हुमा कुरैशी को उनके कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ देखा गया। दोनों साथ में कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। लोगों को अब यकीन हो गया है कि हुमा कुरैशी और रचित सिंह रिलेशनशिप में हैं।

रचित सिंह के साथ कॉन्सर्ट एन्जॉय करती दिखीं हुमा कुरैशी

हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से सामने आए वायरल वीडियो में हुमा कुरैशी और रचित सिंह बीती शाम का आनंद लेते हुए नजर आए। क्लिप में रचित, हुमा को पीछे से गले लगाते और उनके माथे पर किस करते हैं। फैन्स को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखने के बाद फैन्स को अब पूरा यकीन हो गया है कि ये कपल एक रिश्ते में है। हालांकि हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने अभी तक पब्लिक में अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से हुमा कुरैशी और रचित सिंह को राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के बेबी शावर में देखा गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी को हाल ही में रिलीज हुईं वेब सीरीज 'महारानी 4' और 'दिल्ली क्राइम 3' में देखा गया है। 'दिल्ली क्राइम 3' में हुमा कुरैशी के साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और सयानी गुप्ता जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने नेगेटिव रोल निभाया है, जिसे लोगों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article