बॉलीवुड

'War' मूवी के हेलिकॉप्टर एंट्री सीन में Hrithik Roshan ने लगाई थी विग !! हेयरस्टाइलिश आलिम हकीम ने बताया सच

Is Hrithik Wear Wig in 'War': ऋतिक रोशन का 'वॉर' मूवी में एक हेलिकॉप्टर एंट्री सीन था। इस सीन को देखने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उन्होंने विग पहनी है। ऐसे में अब हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने खुलासा करते हुए बताया कि ऋतिक रोशन के वो असली बाल थे।

Image

Hrithik Roshan

Is Hrithik Wear Wig in 'War': कई बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने के ऐसी-ऐसी चीजें सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर फैन्स भी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही खुलासा अब सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' को लेकर किया गया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक हेलिकॉप्टर एंट्री सीन था। इस सीन को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाए थे कि ऋतिक रोशन 'वॉर' के एंट्री सीन के लिए विग का इस्तेमाल किया है। इन अफवाहों पर अब सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Hairstylist Aalim Hakim) ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं इन अफवाहों पर आलिम हकीम का कैसा रिएक्शन रहा है।

मीडिया पोर्टल से बात करते हुए आलिम हकीम ने बताया कि कई बार मैसेज में भी उनसे पूछा जाता है कि सेलिब्रिटी विग पहनते हैं। हिंदी रश से बात करते आलिम हकीम ने कहा, 'मैं भी ऐसी अफवाहें सुनी हैं लेकिन सेलेब्रिटी हेयर पैच या विग नहीं पहनते हैं। मेरे खुद के बाल नकली हैं। मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोलता। लोगों ने मुझसे अक्सर पूछा है। कई कहते हैं कि कुछ एक्टर्स की विग शानदार है। मैंने हमेशा कहा कि वो गलत सोच रहे हैं।'

आलिम हकीम ने आगे बताया कि नकली बार कभी भी स्टूडियोज में लाइट्स और हाई-एक्शन सीन के दौरान असली जैसे नहीं लगते हैं। ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के बालों बात करते हुए आलिम ने कहा, 'उन दोनों के बाल असली हैं। किसी के भी बार नकली नहीं हैं। मैंने उनके बाल खुद काटे हैं। नकली बाल कभी भी कैमरे पर असली की तरह नहीं लगते हैं। जैसा की आपने 'वॉर' में ऋतिक के हेलिकॉप्टर शॉट के दौरान देखा होगा। ऋतिक रोशन के हेयर नेचुरल हैं और अच्छी क्वालिटी के हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article