War 2 Release Date: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2( War 2) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) स्टार इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । फिल्म को लेकर लगातार बज बनता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार इस फिल्म में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे और यह सिनेमाघरों में देखना और भी दिलचस्प होगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म को लेकर नई अपडेट शेयर की है। सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है जो बहुत अनोखे अंदाज में हो रहा है।
दरअसल ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) को घुटने में चोट लगने के कारण यह अफवाह तेज थी कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाएगा। इन्हीं सब बातों को नजरअंदाज करते हुए , यशराज फिल्म्स ने एक्स पर जाकर रिलीज की तारीख़ की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "कहना चाहिए... आपने #War2 की मार्केटिंग शुरू करने से पहले ही इसे शानदार तरीके से सेट कर दिया है... 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तबाही मचेगी..." इस अपडेट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
बताते चले कि अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा अडवाणी( Kiara Advani) लीड एक्ट्रेस है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि डांस शूट करते समय ऋतिक रोशन के घुटने में चोट लग गई है और शूटिंग रोक दी गई है।
