बॉलीवुड

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: देश के 10 शहरों में धमाका करेंगे हनी सिंह, नोट कर लें तारीखें

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हनी सिंह जल्द ही दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में धमाका करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि रैपर और सिंगर हनी सिंह का कॉन्सर्ट कब से शुरू होने वाला है।

Image

Honey Singh Millionaire India Tour 2025

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हनी सिंह जल्द ही दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में धमाका करने वाले हैं। बता दें हनी का हाल ही में म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। वहीं उनकी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह: फेमस' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब हनी सिंह जल्द ही देशभर में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि हनी सिंह का कॉन्सर्ट कब से शुरू होने वाला है।

हनी सिंह ने अपने आगामी टूर के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है, जिसे यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर कहा जा रहा है। 11 जनवरी को इंस्टाग्राम पर कलाकार ने टूर की तारीखों और शहरों की जानकारी दी है। यह टूर अगले महीने शुरू होने वाला है, जिसकी टिकट बिक्री आज दोपहर 2 बजे से शुरु हो गई है। 22 फरवरी को मुंबई से हनी सिंह के टूर शुरू होगा। वहीं 28 फरवरी को लखनऊ में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। 1 मार्च को दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट है। 8 मार्च इंदौर और 14 मार्च को पुणे में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में 15 मार्च और बेंगलुरु 22 मार्च को। 23 मार्च चंडीगढ़ और 29 मार्च जयपुर में हनी सिंह का शो होगा। हनी सिंह का लास्ट टूर कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा।

आप मुझे हर जगह सुनेंगे

बता दें हनी सिंह के कॉन्सर्ट की टिकट आप जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए भी बुक कर सकते हैं। जिनकी बिक्री 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हनी सिंह ने कहा, "खामोशी आवाज का अंत नहीं है। यह इसकी शुरुआत है। यह वह जगह है जहां जिंदगी खुद को सुनने के लिए रुकती है। इसलिए मैं इतने सालों तक चुप रहा। अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे। हरहरमहादेव।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article