Hindustani Bhau and Urfi Javed: हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद, दोनों ही सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा हैं। एक तरफ जहां हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में खुलकर बात रखने के लिए जाने-जाते हैं, वहीं उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। अपने कपड़ों को लेकर उर्फी को अक्सर जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस बीच अब हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद के बीच में जंग शुरू हो गई है। हाल ही में भाऊ ने उर्फी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह, उर्फी को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियों के वायरल होने के बाद ही अब उर्फी जावेद का जवाब भी सामने आ गया है, जिसमें वह भाऊ की सोच पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही हैं।
‘सुधर जा नहीं तो मैं सुधार दूंगा’
हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो शेयर कर उर्फी को धमकी देते हुए कहा, जय हिंद, ये मैसेज उर्फी जावेद के लिए है जो अपने आप को बहुत बड़ी फैशन डिजाइनर समझती है। उर्फी तू ये जो बाहर कपड़े पहनकर निकल रही है, हमारी संस्कृति ऐसी नहीं है। जिस तरह के कपड़े पहकर तू बाहर आ रही है इससे हमारे घर की मां-बहनों पर गलत मैसेज जा रहा है। एक भाई होने के नाते प्यार से कह रहा हूं कि तू सुधर जा, नहीं तो मैं सुधार दूंगा’। हिंदुस्तानी भाऊ के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग उर्फी के सपोर्ट में सामने आए हैं। जिसके साथ ही अब खुद उर्फी जावेद ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से भाऊ की सोच पर सवाल उठाए हैं।
‘फेम के भूखे हैं हिंदुस्तानी भाऊ’
ऊर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर कई स्टोरीज अपलोड की हैं, जिसमें उन्होंने कहा, क्या आप लोग देख सकते हैं कि लोग कितनी जल्दी पलट जाते हैं, जिस इंसान को तीन महीनें पहले तक मेरे कपड़ों से कोई दिक्कत नहीं थी, आज मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दे रहा है, क्योंकि मैंने उसे अटेंशन देने से मना कर दिया है। जितनी शिकायत वो मुझे लेकर कर रहे हैं उन्हें रेपिस्ट के खिलाफ करनी चाहिए। हम कब तक रेप के लिए औरतों के कपड़ों पर ही सवाल खड़े करते रहेंगे।’

Uorfi Javed and Hindustani Bhau

Uorfi Javed and Hindustani Bhau

Uorfi Javed and Hindustani Bhau
उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ को लेकर कहा, कुछ लोग अटेंशन के लिए इतना भूखे हैं कि वो इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
