बॉलीवुड

Hera Pheri 3: परेश रावल ने फिल्म छोड़ने पर पहली बार TWEET कर तोड़ी चुप्पी, कहा-"मेरे वकील ने उचित जवाब भेजा है..."

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइज हेरा फेरी-3 को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म से परेश रावल बाहर हो गए हैं। अब पहली बार एक्टर ने ट्वीट कर फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक्टर ने 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दी थी।

Image

Paresh Rawal

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइज के बाबू भैया यानी कि परेश रावल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परेश रावल ने इस फिल्म से टाटा बाय-बाय बोल दिया है, जिसके बाद से फैंस को बड़ा झटका लग रहा है। साथ ही एक्टर ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। अब एक्टर ने पहली बार ट्वीट कर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

परेश रावल के फिल्म से बाहर निकलने से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है और सभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म में उनके काम को लेकर कोई मतभेद है। अब परेश रावल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने "उचित तरीके से बाहर निकलने" के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है।

एक्टर ने ट्वीट कर तोड़ी चुप्पी

आज 25 मई यानी रविवार को एक्टर ने एक्स पर लिखा, "मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरे टर्मिनेशन और बाहर निकलने के संबंध में उचित प्रतिक्रिया भेजी है। एक बार जब वे मेरी प्रतिक्रिया पढ़ लेंगे, तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे।"

फिल्म रिलीज के बाद मिलने वाले थे पैंसे

हाल ही में परेश रावल ने 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दी है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली थी। परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' के लिए 15 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए जाने थे, जिसमें उन्हें 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट पर दिए जा चुके थे। बाकी के 14 करोड़ 89 लाख रुपये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने वाले थे। रिपोर्ट में बताया कि एक्टर को ये नियम और शर्ते पसंद नहीं आई, शायद इस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article