बॉलीवुड

Hera Pheri 3 Exclusive: परेश रावल के फैसले से दुखी हैं जॉनी लीवर, बोले 'वो दोबारा इस बारे में...'

Hera Pheri 3 Exclusive: कलाकार परेश रावल ने कुछ दिनों पहले ये फैसला लिया कि वो हेरा फेरी 3 में काम नहीं करेंगे। उन्होंने शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले ही निर्माताओं को इस बात की जानकारी दी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच खुलासा किया। परेश रावल के कदम पर जॉनी लीवर ने खुलकर बात की है और कहा है कि परेश को अपने फैसले के बारे में फिर से सोचना चाहिए।

Image

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 Exclusive: अक्षय कुमार की महीनों की मेहनत के बाद फिल्म हेरा फेरी 3 फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। सालों के लम्बे इंतजार के बाद इसमें एक बार फिर से दर्शकों को श्याम, बाबू भैया और राजू की तिकड़ी दिखने वाली थी लेकिन परेश रावल ने शूटिंग शुरू करने से चंद दिन पहले ये फैसला लिया कि वो हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि परेश रावल हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। परेश के फैसले से हेरा फेरी 3 के मेकर्स भी हैरान हैं और माना जा रहा है कि ये मूवी फिर से ठंडे बस्ते में चली जाएगी।

परेश रावल के इस कदम पर जॉनी लीवर ने टाइम्स नाउ नवभरात से एक्सक्लूसिव बात की है और कहा है कि उन्हें दोबारा अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। जॉनी लीवर के अनुसार, 'मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए। अगर सब लोग बैठकर बात करें तो मैटर सॉल्व हो जाएगा। फैंस इन तीनों को साथ में देखा चाहते हैं। सभी उन्हें मिस कर रहे हैं। अगर परेश जी के बिना फिल्म बनती है तो लोग उन्हें काफी मिस करेंगे और मजा भी नहीं आएगा। मेरा तो यही मानना है कि सबको बात करनी चाहिए और फिल्म को शुरू कर देना चाहिए। मेरी नजर में तो यही सही है।'

जॉनी लीवर ने अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 के बारे में भी बात की और कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ये मूवी दर्शकों को पसंद आएगी। जॉनी लीवर के अनुसार, 'इस बार इतना मजा आने वाला है कि फैंस सोच भी नहीं सकते हैं। सबका किरदार एक से बढ़कर एक है। फिल्म की कहानी काफी अलग है और कॉमेडी से भरी हुई है। फैंस हंसते-हंसते थक जाएंगे, ये मेरी गारंटी है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article