बॉलीवुड

Hera Pheri 3: परेश रावल को तीन गुना फीस तक देने को तैयार थे अक्षय कुमार, बाबू भैया ने तब भी ठुकराई फिल्म

Paresh Rawal Fees for Hera Pheri 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच 'हेरा फेरा 3' को लेकर चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार ने परेश रावल को इस मूवी को करने के लिए तीन गुना फीस तक ऑफर की थी लेकिन बात नहीं बनीं।

Image

Akshay Kumar and Paresh Rawal

Paresh Rawal Fees for Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता परेश रावल ने कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 'हेरा फेरी 3' के बाहर होने के बाद से ही अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद चल रहा है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बाहर होने से सभी लोगों को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो परेश रावल के बाहर होने से अक्षय कुमार को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। इसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई है उनके मुताबिक अक्षय कुमार को परेश रावल को तीन गुना फीस देने में भी कोई परेशानी नहीं थी।

'हेरा फेरी 3' से बाहर होने के बाद परेश रावल ने बताया कि उन्होंने साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित वापस कर दिया था। हालांकि अभिनेता के पास इस मूवी को छोड़ने के भी कारण थे। अक्षय कुमार ने इस मूवी के राइट्स निर्माताओं से लगभग 10 करोड़ रुपये में खरीदे थे। परेश रावल द्वारा हां कहने के बाद ही उन्होंने फिल्म करने के लिए आगे बढ़े थे। परेश रावल के बाहर होने के बाद चीजें एकदम खराब होती चली गईं। निर्माता होने के नाते अक्षय कुमार ने परेश रावल को उनकी रेगुलर फीस से तीन गुना ज्यादा देने को भी तैयार थे। इसके बाद भी परेश रावल ने फिल्म का हिस्सा बनना सही नहीं समझा।

हाल ही में अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर 'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रहे इशू के बारे में भी बात की। कुछ लोगों ने 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने के परेश रावल के फैसले को बेवकूफाना बताया था। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपने को-स्टार का सपोर्ट किया और कहा कि ऐसी बातें करना सही नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article