बॉलीवुड

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर हेमा मालिनी ने दिया पहला रिएक्शन, ट्वीट कर लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 25, 2026, 08:05 PM IST

Hema Malini Viral Tweet: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अभी हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में हेमा मालिनी ने अपने पति और फेमस स्टार धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी ने लिखा कि...

Image

Image Source: Hema Malini/ X

Hema Malini on Dharmendra posthumous Padma Vibhushan Award: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं है। साल 2025 में उनका निधन हो गया था। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद से उनके फैंस और परिवार के लोग काफी दुखी हैं। अक्सर परिवार के लोग धर्मेंद्र को याद करते नजर आते हैं। कभी सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने पिता से जुड़ी वीडियो शेयर करते हैं, तो कभी हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने पति को याद करती नजर आती हैं। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस खबर पर अब हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आ गया है।

हेमा मालिनी ने किया ट्वीट

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का एक ट्वीट है, जो खूब वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गर्व है कि सरकार ने धर्मा जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को मानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा है।' हेमा मालिनी का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग बधाई देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें हेमा मालिनी का ट्वीट

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रहे थे। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी थी, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। धर्मेंद्र लास्ट फिल्म इक्कीस में नजर आए थे, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुआ था। एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article