HAQ Movie New Poster: 'राजी' (Raazi), 'तलवार' (Talvar), और 'बधाई दो' (Badhaai Do) जैसी दमदार फिल्में देने वाले जंगली पिक्चर्स (Junglee Pictures) की अपकमिंग फिल्म हक (HAQ) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। यामी गौतम की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म हक का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इसके बाद से फैंस को फिल्म हक के ट्रेलर का इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इन सब के बीच अब मेकर्स ने फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए हैं। दोनों पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं दोनों पोस्टर में क्या खास बात है।
जंगली पिक्चर्स ने रिलीज हुए दो नए पोस्टर
यामी गौतम और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग फिल्म हक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म हक के दो नए धांसू पोस्टर है। अभी हाल ही में जंगली पिक्चर्स ने फिल्म हक के दो नए पोस्टर से पर्दा उठाया है। इंतज़ार को और बढ़ाते हुए, यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के नए जारी किए गए कैरेक्टर पोस्टर 'हक' की दुनिया की एक दमदार पहली झलक देते हैं। यामी का पोस्टर अपनी गरिमा और अधिकारों के लिए लड़ रही एक महिला के लचीलेपन को दिखाता है, जबकि इमरान का पोस्टर कानून, विश्वास और जमीर के बीच फंसे एक आदमी की तीव्रता को दर्शाता है। दोनों पोस्टर्स ने आते ही सोशल मीडिया पर मीडिया पर धमाल मचा दिया है। यामी गौतम और इमरान हाशमी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 80 के दशक की सबसे विवादास्पद और जरूरी बहसों में से एक को फिर से सामने लाती है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यामी गौतम और इमरान हाशमी की लीड रोल वाली फिल्म हक के इस पोस्टर को देखने के बाद मूवी की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी की ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म हक के दोनो पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
