Sunita Ahuja on Govinda And Komal Rani Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म की नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnakar) के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इसी वायरल वीडियो को लेकर जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Gen Z को गटर बोलने के बाद Kangana Ranaut ने दी सफाई, कहा- 'खुद को कॉकरोच...'
सुनीता आहूजा ने दिया ये बयान
एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एक वायरल वीडियो है जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। गोविंदा के वायरल वीडियो को लेकर जब पैपराजी ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से सवाल किया तो वो नाराज नजर आईं। उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा कोमल रानी के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस पर सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि प्रमोशन तभी होता है, जब फिल्म बनकर तैयार हो। उनके मुताबिक, यहां तो फिल्म बनने से पहले ही प्रमोशन शुरू हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह घूमना ठीक नहीं है और शर्म आनी चाहिए।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:IFFM Awards 2026 में इन स्टार्स ने लहराया परचम, बेस्ट एक्टर बने Dulquer Salmaan
बिना नाम लिए कही ये बात
सुनीता आहूजा ने बिना नाम लिए कोमल रानी के कपड़ों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास इतना अमीर 'शुगर डैडी' है तो उसे कम से कम ढंग के कपड़े पहनने चाहिए। हम लोगों को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत खराब बात है। उनका दिमाग खराब हो गया है'। वहीं दूसरे वीडियो में सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा कहता है मैं उसका नाम खराब कर रही हैं, उसे सोचना चाहिए वो क्या कांड करते हैं।' सुनीता आहूजा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
